पटना, जनवरी 15 -- पटना सिविल कोर्ट के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार अभिषेक ने गुरुवार को जालसाजी और धोखाधड़ी के 30 वर्ष पुराने आपराधिक मामले में आठ आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया है। अदालत ने इन सभी के खिलाफ स्थायी लाल वारंट जारी कर तामिला के लिए एसएसपी के पास भेजा है। अदालत ने एक आपराधिक मुकदमा के आरोपी नवलेश यादव,रामजी यादव,लाली यादव,योगेन्द्र यादव,जालिम यादव,सुरेन्द्र यादव,नवल किशोर प्रसाद और भारती प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत नही पेश किया और न ही आठों आरोपी अदालत में उपस्थित हुए। कोर्ट ने आरोपियों की उपस्थित के लिए गिरफ्तारी का गैर जमानती वारंट,इशतेहार और कुर्की वारंट जारी कर तामिला के पटना एसएसपी को भेजा था। यह आपराधिक मामला वर्ष 1995 का है। इस आपराधिक मामले के आरोपी काफी समय से अनुपस्थित चल रहे है। कोर्ट द्वारा जारी वारं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.