पीलीभीत, अगस्त 12 -- पूरनपुर। जालंधर में पानी में डूबकर मरे सुमित का शव जब सोमवा को गांव पहुंचा तो सन्नाटा पसर गया। घर में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव पिपरा मुजप्ता के रहने वाले सुमित तिवारी जालंधर में डिलीबरी का काम करते थे। पांच अगस्त को वह गायब हो गए थे। बताया जाता है कि वह उसी दिन बाइक समेत क्षतिगस्त पुल से गिर गए थे। उनका शव दस अगस्त को बरामद किया गया था। मामले की सूचना परिजनों को दी गई। सोमवार को शव गांव आया तो घर में कोहराम मच गया। पूरा गांव उनके घर आ गया। मृतक चार भाई थे। सुमित की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। ससुराल के लोग भी वहीं पर काम करते थे। शव का गमगीन महोल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.