सिद्धार्थ, फरवरी 25 -- सोहना। हिन्दुस्तान संवादभनवापुर क्षेत्र महादेव गजपुर गांव में चल रहे शतचंडी महायज्ञ के पांचवें दिन शनिवार रात वृंदावन से आए बाल कलाकारों ने रासलीला में जालंधर वध का सजीव मंचन किया। मंचन देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कलाकारों ने दिखाया कि देवराज इंद्र के जिद से क्रोधित हो महादेव समुद्र से जालंधर दैत्य को पैदा करते हैं। जालंधर अपने तपोबल से तमाम शक्तियां हासिल कर अजेय हो जाता है और वह अपने शक्तियों के मद में चूर होकर त्रिदेव से लड़ने पर आमादा हो जाता है। इसके बाद भगवान विष्णु लीला करके विश्वमोहिनी का अवतार करवाते हैं। इस सुंदरी का नाम वृंदा होता है और जालंधर से उसकी शादी होती है। भगवान विष्णु छल से वृंदा का पति व्रत भंग कर देते हैं और भगवान शंकर जालंधर का वध कर देते हैं। जब वृंदा को इस छल का पता चलता है तो वह भगवान व...