मुरादाबाद, जुलाई 31 -- नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर धाम में चल रही शिव महापुराण कथा में कथा व्यास आशीष माधव शास्त्री ने जालंधर वध,तुलसी महिमा और महिषासुर वध का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया जालंधर नाम के असुर का वध भगवान शिव ने किया। इसके बाद उस स्थान का नाम जालंधर शहर पड़ गया। उन्होंने बताया तुलसी हिंदू धर्म में पवित्र और पूजनीय है।यह स्वस्थ्य, समृद्धि और आध्यात्मिक लाभों का स्त्रोत है। उन्होंने बताया महिषासुर का जन्म भैंस के रूप में हुआ था। यह ब्रह्मा जी का वरदान प्राप्त कर तीनों लोकों में अत्याचार किया करता था। देवताओं को परास्त कर स्वग्रर् पर अधिकार जमा लिया। जब मां दुर्गा ने उसका वध किया। कथा में विमला अग्रवाल,महेश चंद्र अग्रवाल, जूही अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, सुरेंद्र अग्रवाल, तेजस्वी गुप्ता, अरविंद नीना मोहन, राघव शिखा गुप्ता, निम...