गंगापार, मार्च 25 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा तहसील अंतर्गत जारी बाजार में नेशनल हाईवे के किनारे स्थित खलिहान की भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। गांव के राकेश सिंह ने इसकी लिखित शिकायत एसडीएम बारा से मंगलवार को किया है। शिकायती पत्र के अनुसार गांव में हाइवे के किनारे स्थित आराजी संख्या 1204 राजस्व अभिलेखों में खलिहान के नाम दर्ज है।इस भूमि पर किसान अपना खलिहान रखते थे और मड़ाई करते थे। इस समय गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर मवेशी बांधने लगे हैं। इससे किसानों को परेशानी होती है। एसडीएम बारा संदीप तिवारी ने तहसीलदार बारा को मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया है। इसी तरह गड़रा गांव के रजत कुमार मालवीय ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके सौतेली मां और भाइयों ने उसकी भूमिधरी जमीन पर कब्जा कर रखा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.