गुमला, अगस्त 6 -- जारी, प्रतिनिधि। जारी प्रखंड के भीखमपुर पारिश मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला जारी और जामटोली की टीमों के बीच हुआ। जिसमें निर्धारित समय तक स्कोर बराबरी पर रहा। अंततः पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से जारी की टीम ने 1-0 गोल की बढ़त से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट का आयोजन कैथोलिक सभा समिति और युवा संघ भीखमपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। प्रतियोगिता की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें कुल 60 टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि फादर प्रेम प्रकाश इंदवार, जिला परिषद सदस्य दिलीप बड़ाइक और रजनी मिंज उपस्थित थे। दिलीप बड़ाइक ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा दी। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष भालेन मिंज ने की। मौके पर अर्जुन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.