मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- गोरौल, हिसं। बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग रामपुर गांव में मंगलवार की सुबह कोचिंग पढ़कर लौट रही एक छात्रा से मनचलों ने छेड़खानी की। इस दौरान उसने पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली की आवाज सुन आसपास के ग्रामीणों ने मनचलों को खदेड़ा। एक धरा गया। उसकी जमकर धुनाई के बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए। बताया गया कि 9वीं की छात्रा अपने सहेलियों के साथ जारंग चौक के निकट कोचिंग से घर लौट रही थी। बाइक सवार दो मनचले गर्ल्स हाई स्कूल के पास छात्राओं से छेड़खानी करने लगे। छात्रा ने विरोध किया तो मनचलों ने फायरिंग कर दी। छात्रा बाल-बाल बच गई। धराया आरोपी मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र के केशरामा गांव निवासी शौरभ कुमार उर्फ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.