चाईबासा, अक्टूबर 6 -- चाईबासा। जायसवाल शौणडिक विकास मंच संस्था की ओर से दुर्गापूजा पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन बिहारी क्लब में किया गया।कार्यक्रम में चाईबासा के अतिरिक्त बलरामपुर,जमशेदपुर पदमपुर और दूसरे शहरों से भी समाज के लोगशामिल हुए। मुख्य अतिथि जमशेदपुर के जायसवाल सुढी कलवार वैश्य संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार ने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रही है।मै इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।अंतरराष्ट्रीय वैश्य संघ झारखंड प्रदेश संयोजिका सुनीता जायसवाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि संस्था को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा, तभी इसका विकाश होगा और इसके सामाजिक उद्देश्य की पूर्ति होगी। बलरामपुर के रितेश जायसवाल ,पदमपुर केलक्ष्मण मंडल ने भी अपना विचार रखा।इस अवसर पर उमाशंकर जायसवाल ने अपने अध्यक्षीय ...