प्रयागराज, जुलाई 22 -- अखिल भारतीय जायसवाल महासभा की ओर से मंगलवार को मुट्ठीगंज स्थित जायसवाल धर्मशाला में तीजोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंजू जायसवाल ने किया। इस अवसर पर निधि जायसवाल को तीज क्वीन चुना गया। वैष्णवी जायसवाल, सरिता जायसवाल और प्रीति जायसवाल ने संगीतमय गणेश वंदना, लोकगीत, नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में आभा जायसवाल, अर्चना जायसवाल रहीं। निधि ने कहा कि जायसवाल महासभा का महिला संगठन जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए हमेशा आगे रहता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.