झांसी, फरवरी 8 -- झांसी,संवाददाता। किसान जायद में भिंडी की खेती करके कमाई कर सकते है। इसमें किसानों की अतरिक्त आय होगी। इसकी शुरूआत फरवरी माह से हो जाती है। जिसका बाजार भाव अस्सी से 100 रुपए तक किसानों को मिल सकता है। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक (प्रसार शिक्षा) डॉ. सुशील कुमार सिंह ने किसानों को जायद मौसम में भिंडी की खेती अपनाने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि भिंडी जायद मौसम की प्रमुख और लाभकारी सब्जी फसल है, इसकी खेती फरवरी से अप्रैल तक सफलतापूर्वक की जा सकती है। डॉ. सिंह के अनुसार यदि फरवरी माह में भिंडी की बुवाई की जाए तो मार्च के अंतिम सप्ताह से तुड़ाई प्रारंभ हो जाती है। मार्च के प्रथम सप्ताह में भिंडी का बाजार भाव 80 से 100 प्रति किलो तक रहता है, इससे किसानों को अच्छा लाभ मिलता है। फरवरी में भिंडी की खेती...