बरेली, सितम्बर 15 -- जायंट्स वीक 2025 के अवसर पर जायंट्स ग्रुप ऑफ बरेली ने नेत्रदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से वॉक मैराथन का आयोजन किया। यह मैराथन सुबह 7 बजे बरेली क्लब से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस बरेली क्लब पर समाप्त हुई। इसमें जायंट्स ग्रुप के सदस्यों, उनके परिवारों समेत अन्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने उद्घाटन किया। जायंट्स ग्रुप बरेली के अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल ने इस अवसर पर कहा कि नेत्रदान महादान है, जिससे एक व्यक्ति दो नेत्रहीन व्यक्तियों को दृष्टि प्रदान कर सकता है। उन्होंने लोगों से करो नेत्रदान जाओ, बैकुण्ठ धाम के ध्येय वाक्य के साथ नेत्रदान के लिए आगे आने की अपी...