गढ़वा, मार्च 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा व सेंटेवीटा अस्पताल, रांची के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। उसका उद्घाटन उपायुक्त शेखर जमुआर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रुप के अध्यक्ष राकेश बाबू सर्राफ ने की। उक्त अवसर पर उपायुक्त ने मेडिकल कैंप के आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा की गतिविधियां वास्तव में सामाजिक क्षेत्र में अद्वितीय है। जायंट्स सेवा के हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर काम करता है। मौके पर सर्जन डॉ आरएस दास ने खान पान में तेल मसाला कम से कम उपयोग करने, उबला हुआ और रेशेदार खाद्य सामग्री भोजन में अधिक से अधिक शामिल करने के अलावा योग व्यायाम करने पर जोर दिया। फाउंडर अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने जायंट्स की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.