बदायूं, मई 1 -- जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बिसौली महिला समृद्धि द्वारा दो ज़रूरतमंद परिवार की कन्याओं का विवाह कराने में सहयोग किया गया। ग्रुप के पदाधिकारियों ने कहा कि सबसे बड़ा दान कन्यादान होता है। परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए दोनों कन्याओं के विवाह में सहयोग किया। अध्यक्ष अंजली अग्रवाल ने कहा कि उनका ग्रुप इसी तरह से समाज में हर जरूरत मंद की मदद करने के लिए हर वक्त तैयार है। इस मौके पर आंचल वार्ष्णेय ,ऋतु साहनी , स्वाति गुप्ता, रूपम गुप्ता, सरिता वार्ष्णेय, ममता यादव, पारुल अग्रवाल,मानसी, शिवानी, रोचन, राखी आदि सदस्य उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.