मधुबनी, जनवरी 3 -- हरलाखी(मधुबनी), एक संवाददाता। बासोपट्टी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सड़क जाम हटाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में बासोपट्टी के बीडीओ अनिल कुमार, सीओ विकास कुमार और थानाध्यक्ष विकास कुमार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में सीओ के बयान पर बासोपट्टी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। घटना में 19 नामजद और लगभग 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपितों में अभिमन्यु कुमार मंडल, अनिल कुमार मंडल, अमरेश कुमार मंडल,रूपा कुमारी और शांति देवी शामिल हैं। बासोपट्टी थाना क्षेत्र की अरघावा पंचायत के वार्ड-2 में शुक्रवार देर शाम ग्रामीणों ने सड़क की समस्या से आक्रोशित होकर बासोपट्टी-कलुआही मुख्य सड़क को मनमोहन पुल के पास जाम...