हमीरपुर, नवम्बर 28 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन लगने वाले जाम ने लोगों को हलाकान कर रखा है। कल दोपहर जहां दो घंटे तक जाम लगा रहा। वहीं रात में फिर से एक के बाद एक वाहनों की खराबी और हादसों ने हाईवे की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। रात करीब नौ बजे से लगा जाम तड़के दो बजे तक लगा रहा। इस दौरान करीब 20 किमी लंबे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे नजर आए। रूट डायवर्ट होने की वजह से शुक्रवार की सुबह सुमेरपुर कस्बे में वाहनों के चक्के जाम रहे। बीती शाम छह बजे से हाईवे पर भारी वाहनों की निकासी पर रोक लगी थी। लेकिन कुछ वाहन मौदहा की तरफ से हमीरपुर आ गए और कानपुर की ओर निकल गए। लेकिन सजेती पुलिस द्वारा इन वाहनों को रामपुर के पास ही रोक दिया गया। जिसके चलते धीरे-धीरे वाहनों की संख्या बढ़ गई और जाम लग गया। इसी दौरान यमुना पुल पर डं...