हाजीपुर, मार्च 18 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने जाम से निपटने के लिए 05 पुलिस अवर निरीक्षक को यातायात थाने में तैनात किया है। वहीं पूर्व यातायात थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार को गंगा ब्रिज थाने में पदस्थापित किया है। पुलिस केंद्र में पदस्थापित पु.अ.नि. प्रवीण कुमार को यातायात थाना, पुलिस केंद्र में पदस्थापित पु.अ.नि. शशिकांत प्रसाद को यातायात थाना। लालगंज थाना में पदस्थापित पु.अ.नि. रंजीत कुमार सिंह को यातायात थाना। सराय थाना में पदस्थापित पु.अ.नि. मुकेश कुमार को यातायात थाना और गंगा ब्रिज थाना में पदस्थापित पु.अ.नि. गिरधरलाल को यातायात थाना में तैनात किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.