अमरोहा, जनवरी 20 -- हसनपुर। बाईपास पर जाम समेत अन्य समस्याओं से निजात दिलाने की मांग को लेकर भाकियू शंकर पदाधिकारियों ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। 23 जनवरी तक मांगों का निस्तारण नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि नगर के संभल अड्डा, झकड़ी अड्डा व अमरोहा अड्डा समेत तहसील के नए भवन के सामने ट्रैफिक जाम की समस्या बनी है। सुझाव दिया कि जगह-जगह डिवाइडर व अमरोहा अड्डे पर गोल चक्कर बनाया जाए। आवारा कुत्तों, बंदरों व गोवंश से निजात दिलाने, चकबंदी प्रक्रिया में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने की भी वकालत की। बताया कि 24 जनवरी को संगठन का धरना प्रस्तावित है, जिसमें संबंधित विभागीय अधिकारियों का मौजूद रहना जरूरी है ताकि समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण हो सके। इस दौर...