लखीसराय, फरवरी 4 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। लखीसराय शहर में लगातार लगने वाले जाम की समस्या से आम लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से डीएम मिथिलेश मिश्र ने मंगलवार को एक नई पहल की शुरुआत की। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह से ही डीएम के द्वारा शहर के सबसे व्यस्त इलाके पुरानी बाजार में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को लागू करने को लेकर रूट का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने न सिर्फ मुख्य सड़कों बल्कि गलियों और संपर्क मार्गों की भी बारीकी से समीक्षा की। निरीक्षण की शुरुआत जीआरपी बैरेक से की गई, जहां से जिलाधिकारी जिला परिषद द्वारा निर्मित दुकानों, संतर मोहल्ला काली स्थान होते हुए चितरंजन रोड तक पैदल ही निरीक्षण करते नजर आए। डीएम ने पूरे मार्ग का जायजा लेते हुए सड़क की चौड़ाई, अतिक्रमण की स्थिति, यातायात दबाव और आम लोगों की आवाजाही से जुड़...