लखनऊ, जनवरी 21 -- एंबुलेंस से गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने की राह में जाम रोड़े अटका रही है। जाम की वजह से एंबुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पा रही है। इससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है। प्रदेश में जीवीकेईएमआरआई मुफ्त एंबुलेंस सेवा का संचालन कर रही है। गर्भवती महिलाओं के लिए 102 और इमरजेंसी मरीजों के लिए 108 नम्बर एम्बुलेंस सेवा है। इन नम्बरों को डायल करने पर मरीज मुफ्त एंबुलेंस हासिल कर सकता है। 108 सेवा की लगभग 2200 और 102 सेवा की 2270 एंबुलेंस प्रदेश की सड़कों पर दौड़ रही हैं। इमरजेंसी मरीजों को घटनास्थल से लेकर सरकारी अस्पताल तक पहुंचाने का कार्य कर रही इस सेवा का रिस्पांस टाइम 15 मिनट से घटकर सात मिनट छह सेकेंड हो गया है। औसतन 6.55 मिनट में एम्बुलेंस कॉल करने के बाद मरीज तक पहुंच रही है। ताकि गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.