उरई, जनवरी 21 -- उरई। जाम और जर्जर सड़क और गड्ढे में फंसकर अंतिम सांस गिनते मरीजों पर एम्बुलेंस सेवा भारी पड़ रही है। निर्धारित समय पर एंबुलेंस ना पहुंचने से मरीजों की सांसों पर यह सेवा भारी पड़ रही है। वहीं उरई मुख्यालय पर कालपी रोड, अजनारी रेलवे क्रासिंग, करमेर रेलवे क्रॉसिंग, राठ रोड मौनी मंदिर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में आटा रेलवे क्रासिंग, ददरी, खरका रोड पर सबसे ज्यादा जाम में फंसकर एंबुलेंस में मरीज और प्रसूता हलकान होते हैं जबकि रामपुरा के बीहड़ क्षेत्र में भी समय से एंबुलेंस न पहुंचने से मरीजों की जान पर बन आती है। उधर कई बार सिविक सेंस की कमी की वजह से एंबुलेंस चालकों को रास्ता न मिलने पर वह परेशान होते हैं। जिले में स्वास्थ्य महकमे की 108 और 102 की 44 एम्बुलेंस फर्राटा भर रही हैं। इसमें 102 की 21 एंबुलेंस तथा 108 की 23 एंबुले...