समस्तीपुर, जुलाई 1 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी चौराहा पर सोमवार की सुबह से ही महाजाम लगा। इसमें सरायरंजन से कार्यक्रम कर समस्तीपुर में कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद एवं उनका काफिला भी फंस गया। करीब आधा घंटा तक जाम में फंसने के बाद मुसरीघरारी चौराहा पर तैनात पुलिस कर्मी एवं काफिले में शामिल पुलिस ने मिल कर काफी मशक्कत से जाम हटाया। इसके बाद श्री राय का काफिला चौराहा से निकला। इस दौरान चौराहा पर सुबह से ही कई दो पहिया, चार पहिया, 10 चक्का ट्रक व बस फंसा रहा। इससे लोगों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। बताते चलें कि मुसरीघरारी चौक पर जाम लगना अब आम बात हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया की मुसरीघरारी चौराहा को जाम से कब निजात मिलेगी अब भगवान ही जानें। जाम से हम दुकानदारों को बहुत ही अधिक परेशानी होती है। जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.