हमीरपुर, फरवरी 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे पर लगने वाले जाम में फंसकर अक्सर बीमारों और घायलों की मौत के मामले को लेकर प्रशासन ने इस पर रोक लगाने के उपायों पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर गुरुवार को 'जीरो फैटलिटी डेथ' अभियान के तहत सड़क सुरक्षा को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम पुलिस लाइन्स में हुआ। कार्यक्रम में एएसपी एमके गुप्ता एवं सीओ सदर राजेश कमल ने 108 व 102 एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी कपिल वाष्र्णेय और भूपेंद्र कुमार के साथ एंबुलेंस में तैनात ईएमटी एवं पायलटों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बैठक में एएसपी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल अथवा अति-आवश्यक चिकित्सा सुविधा की आवश्यकता वाले मरीजों को जाम की स्थिति में अनावश्यक विलंब से बचाने के लिए परिस्थितियों का आंकलन करते हुए जिला अस्पताल के स्थान पर नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.