संतकबीरनगर, मई 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के वार्ड नम्बर दो सोनडीहा की टूटी सड़कें, चारो तरफ फैली गन्दगी, जाम नाली यहां की पहचान बन गई हैं। वार्ड में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। पानी की निकासी न हो पाने से गन्दा पानी मुख्य सड़क पर जमा हो रहा है। यहां पर लगे हैण्डपम्म दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। नगर पंचायत से पूर्व काल में ही गांव के उत्तर और पूरब नालियां तो बनी थीं। ये नालियां खुली हुई हैं। नालियों में गंदा पानी जमा हो रहा है जिसके चलते बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। नगर पंचायत हैंसर बाजार धनघटा के वार्ड नम्बर दो सोनडीहा के निवासी बदहाली का जीवन जी रहे हैं। वार्ड के विकास को लेकर ज...