रामपुर, फरवरी 19 -- शहर के कई कॉलोनियों में नालों की नियमित सफाई न होने के कारण उनमें प्लास्टिक, पॉलिथीन और घरेलू कचरा भर गया है। नालों के जाम होने से गंदा पानी सड़कों और गलियों में फैल रहा है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। गंदगी और बदबू के कारण आसपास बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...