औरैया, फरवरी 2 -- अछल्दा, संवाददाता। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित 13-बी रेलवे फाटक पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फाटक खुलते ही अव्यवस्थित तरीके से वाहनों के निकलने से भीषण जाम लग गया। जाम की वजह से फाटक समय से बंद नहीं हो सका, जिसके चलते कानपुर से इटावा की ओर जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस को आउटर के होम सिग्नल पर करीब 20 मिनट तक रोकना पड़ा। सोमवार दोपहर करीब 3:30 बजे फाटक गैटमैन द्वारा फाटक खोला गया। फाटक खुलते ही मोटरसाइकिल सवारों, पैदल यात्रियों और भारी वाहनों ने एक साथ निकलने की कोशिश की। अव्यवस्थित आवागमन के कारण देखते ही देखते फाटक के दोनों ओर लंबा जाम लग गया, जिससे फाटक को बंद करना संभव नहीं हो सका। जाम की सूचना मिलते ही आरपीएफ कांस्टेबल और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद करीब 29 मिनट बाद फाटक को 3:59 बजे बं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.