कन्नौज, दिसम्बर 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के मुख्य बाजार में रोजाना लगने वाले लंबे जाम से परेशान स्थानीय नागरिकों ने अब खुद मोर्चा संभाला है। मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी मुहिम के तहत दस सूत्रीय ट्रैफिक सुधार प्रस्ताव तैयार कर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे और अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह को सौंपा गया। नागरिकों ने 15 दिसंबर तक प्रस्ताव के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग करते हुए चेतावनी दी गई है, कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो धरना -प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रुप संचालक गौरव त्रिपाठी अमर ने बताया कि लंबे समय से निवेदन के बावजूद पालिका प्रशासन संसाधन कमी का हवाला देकर समस्या नजरअंदाज कर रहा है। जाम के कारण एंबुलेंस में मरीज जान जोखिम में हैं, जबकि स्कूल वाहनों की देरी से बच्चे डिहाइड्रेट होकर बेहोश हो रहे हैं। महिलाओं और बुजुर्गों को सुरक्षित आवागमन ब...