औरंगाबाद, मार्च 5 -- औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड का सुंदरगंज बाजार अतिक्रमण और जाम की समस्या से परेशान है। रविवार और सोमवार को यहां भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हुई। करीब एक घंटे तक यहां आवागमन प्रभावित रहा। बड़ी मशक्कत से जाम को समाप्त कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार को एक ट्रक पर धान लोड था। उसे लेकर चालक बाजार को पार कर रहा था तभी ट्रक पर लदा बोरा खिसक कर नीचे गिरने लगा। उसने गाड़ी रोक दी जिसके बाद कई बोरियां नीचे गिरने लगी। दूसरी तरफ से भी बाजार में एक ट्रक और उसके पीछे बस घुस गई। एक ही गाड़ी के पार होने की जगह होने की स्थिति में समस्या बढ़ती चली गई। किसी तरह मशक्कत कर गाड़ियों को पार कराया गया और जाम समाप्त हुआ। थोड़ी ही देर में यहां पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जानकारी के अनुसार औरंगाबाद-माली सड़क पर यह मुख्य बाजार है ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.