कटिहार, फरवरी 14 -- मनिहारी निस नगर में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने, फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित करने को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने फुटकर विक्रेता संघ के साथ शुक्रवार को बैठक की। बैठक में फुटकर मंडियो में शेड का निर्माण तथा दुकानदारों को बिजली कनेक्शन दिलाने का निर्णय लिया गया। अस्थायी शेड के पास साफ-सफाई तथा पार्किंग की व्यवस्था पर भी विचार किया गया। आंबेडकर चौक से रेलवे गेट तक के क्षेत्र को नो वेंडिंग जोन घोषित करने का निर्णय लिया गया। अंबेडकर चौक से क्रांति चौक के रास्ते को वन वे ट्रैफिक घोषित करने का भी निर्णय लिया गया है। ईओ अरविंद पासवान ने बताया कि बाजार में जाम की समस्या को देखते हुए वन वे ट्रैफिक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वेडिंग जोन के लिए नगर के पुरानी हाट तथा बस स्टैंड से अनुमंडल के पास खाली जमी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.