अंबेडकर नगर, फरवरी 9 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर में जाम की समस्या दिन प्रतिदिन विकराल रूप लेती जा रही है। इसका एक बड़ा कारण तेजी से बढ़ते ई रिक्शा है। मौजूदा समय में सिर्फ अकबरपुर नगर में ही लगभग 3200 ई रिक्शा संचालित हैं। वैसे तो इनके बेहतर संचालन के लिए रूट मैप है, लेकिन इसका शतप्रतिशत पालन नहीं हो रहा है। जहां तहां वाहन खड़ा कर सवारी उतारने व बैठाने के चलते जाम लग जाता है। ऐसे ई रिक्शा चालकों पर किसी भी प्रकार की सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है। नगर का अयोध्या मार्ग हो या फिर बस स्टेशन क्षेत्र। शहजादपुर चौक हो या फिर नई सड़क। इन क्षेत्रों में लगभग प्रत्येक समय जाम की समस्या बनी रहती है। जाम में फंसकर लोग न सिर्फ परेशान हो रहे, बल्कि उनके स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ रहा है। जाम की समस्या का एक बड़ा कारण अकबरपुर नगर में लगातार बढ़त...