बुलंदशहर, फरवरी 17 -- जिला मुख्यालय की सड़कों पर बढ़ता यातायात दबाव और अव्यवस्था वाहन चालकों एवं राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। नगर क्षेत्र के मुख्य मार्गों से लेकर चौराहों तक सुबह से शाम तक लग रहे जाम के कारण मुसाफिरों का बुरा हाल है। ई-रिक्शाओं की अनियंत्रित संख्या और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। पुलिस अधिकारी जाम की समस्या को लेकर आंखें मूंदे बैठे हुए हैं। स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात पुलिसकर्मी खुद चालान करने में लगे रहते हैं, जबकि यातायात संभालने की जिम्मेदारी होमगार्डों के सुपुर्द कर दी जाती है। जिला मुख्यालय का शायद ही कोई ऐसा मुख्य मार्ग बचा हो, जहां लोगों को जाम से दो-चार न होना पड़ रहा हो। काली नदी रोड पर सुबह से शाम तक वाहनों का दबाव स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.