सीवान, मार्च 8 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधान पार्षद विनोद कुमार जयसवाल ने विधान परिषद में तारंकित प्रश्न के दौरान जानना चाहा कि गोरेयाकोठी के जामो में उप स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना दो वर्ष पूर्व की गई थी। क्या यह सही है कि यहां पर किसी डॉक्टर की पदस्थापना अबतक नहीं की गई है। क्या यह सही है कि जामो में उप स्वास्थ्य केन्द्र का संचालन एक नर्स कर रही हैं। विधान पार्षद ने जानना चाहा कि यह बात सही है तो सरकार डॉक्टर की पदस्थापना करना चाहती तो कब तक। इधर, विधान पार्षद के तारांकित सवाल के जवाब में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि जामो में उप स्वास्थ्य केन्द्र नहीं बल्कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र संचालित है। केन्द्र में सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के दो पद स्वीकृत थे, जिसके विरुद्ध दो चिकित्सा पदाधिकारी पदस्थापित थे। डॉ...