कोडरमा, फरवरी 5 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। जिला आयुष कोडरमा के तत्वावधान में प्रखंड के जामू गांव में आयुष ग्राम शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर का उद्घाटन पंचायत की मुखिया नीता कुमारी एवं प्रधानाध्यापिका कुमारी रंजू ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कुल 115 ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर के दौरान लोगों के बीच औषधीय पौधों का वितरण किया गया तथा आयुष पद्धति से उपचार अपनाने के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। साथ ही योग शिक्षक सुधीर कुमार, सुनील कुमार एवं रिंकी कुमारी द्वारा योग के महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए प्रतिदिन योग, प्राणायाम, आसन एवं ध्यान करना अत्यंत आवश्यक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...