हाथरस, फरवरी 20 -- सादाबाद| शुक्रवार को जामिया मिलिया कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मंडल स्तरीय सम्पूर्ण प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय महाविद्यालय अतरौली, अलीगढ़ के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी प्रो. मो. अफरोज आलम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा, जलेसर, छर्रा, अतरौली तथा नगर निगम महाविद्यालय कांसगज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता एवं रील प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा की छात्रा माधवी गोयल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर एआरटीओ एवं नोडल अधिकारी प्रो. अफरोज आलम ने विजेताओं...