नई दिल्ली, मार्च 26 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने बुधवार को दुष्कर्म के आरोपी राजनीति विज्ञान विभाग के एक सहायक प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया है। यह निर्णय जामिया प्रशासन ने एक महिला द्वारा दर्ज की गई शिकायत पर शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद त्वरित निर्णय लेते हुए उठाया है। जामिया प्रशासन ने बयान जारी कर कहा है कि संस्थान महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा के प्रति शून्य सहनशीलता (जीरो टॉलरेंस) की नीति का पालन करता है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि वह स्थायी संकाय सदस्य नहीं है, बल्कि केवल एक अनुबंधित कर्मचारी है जिसे अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया था। इसके अलावा, यह स्पष्ट किया जाता है कि यौन हमले की घटना विश्वविद्यालय परिसर के बाहर हुई थी और यह पूरी त...