नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) की पुरुष बास्केटबॉल टीम ने आईआईटी कानपुर में आयोजित एशिया के सबसे बड़े कॉलेज खेल महोत्सव, उदघोष-2025 के दौरान बास्केटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया है। जामिया के कुलपति, प्रो. मज़हर आसिफ़ ने खिलाड़ियों और उनके उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की। जामिया के मानद निदेशक (खेल एवं क्रीड़ा) प्रो. नफीस अहमद ने विश्वविद्यालय को यह सम्मान दिलाने के लिए खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें अपने दृढ़ संकल्प और ईमानदार प्रयासों से जामिया को गौरवान्वित करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...