दुमका, फरवरी 12 -- जामा। जामा प्रखंड अंतर्गत सिमरा (हरिणगोहाल) से सुगनीबाद तक सड़क निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से चल रहा है। यह सड़क पिपरा, कदरजोरिया, कामुडुमरिया, बसबुटिया, दुबरीकदेली, हल्दीपट्टी, भोड़ाबदार और बेलकुपी गांवों से होकर गुजरती है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से सड़क पर भारी मात्रा में धूल उड़ने लगी है, जिससे ग्रामीणों के साथ-साथ सड़क से आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान प्रारंभिक दिनों में दो-तीन दिन तक पानी का छिड़काव किया गया, लेकिन अब नियमित रूप से पानी नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और घरों में धूल जमने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह सड़...