जमशेदपुर, फरवरी 12 -- जमशेदपुर। साकची जामा मस्जिद मे हज प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिस मे लगभग 200 हज यात्रियों ने शिरकत किया और 2026 के हज यात्रा से संबंधित जानकारी प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे हज प्रशिक्षण मो. आदिल फरहान, जामा मस्जिद के इमाम, धतकीडीह मस्जिद के इमाम, शकील अहमद, अलाउद्दीन अंसारी, अशफाक हुसैन, जमील अख्तर, जमाल अख्तर ने हज के बाबत जानकारी दी। इस अवसर पर हज के अरकान ( स्तंभ), यात्रा के आवश्यक बातें, सउदी सरकार के कानून, आवश्यक दस्तावेज, हज के दौरान अनुशासन कायम रखने के बारे मे जरूरी बातें बताई गयीं । इस कार्यक्रम का उद्देश्य तमाम हज यात्रीगण पवित्र यात्रा के लिए स्वयं को तैयार कर सकें । कार्यक्रम के अंत मे सामूहित रूप से अल्लाह से दुआएं की गयीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...