संभल, फरवरी 19 -- जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधीक्षण पुरातत्वविद् को पत्र भेजकर मस्जिद की रंगाई-पुताई और सजावट की अनुमति मांगी है। कमेटी का कहना है कि पिछले वर्ष हुई पुताई धूल और बारिश के कारण खराब हो गई है, ऐसे में रमजान माह से पहले मस्जिद की मरम्मत और सौंदर्यीकरण आवश्यक है। कमेटी सदर जफर अली ने बताया कि मस्जिद ऐतिहासिक धरोहर होने के कारण किसी भी कार्य के लिए एएसआई की अनुमति जरूरी है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया है कि पिछले वर्ष भी पुताई की मांग की गई थी, लेकिन अनुमति न मिलने पर मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा था। न्यायालय के आदेश पर सीमित कार्य कराया गया था। सदर का कहना है कि इस बार केवल नियमित रखरखाव, साफ-सफाई और हल्की पुताई की अनुमति मांगी गई है, ताकि रमजान में आने वाले अकीदतमंदों को किसी प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.