चतरा, अप्रैल 25 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में इटखोरी जामा मस्जिद कमेटी के सदस्यों द्वारा जुमा की नमाज में बांह में काला पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुस्लिम धर्मालंबियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित खून के प्यासे आतंकियों ने जिस तरह से निर्दोष लोगों का खून बहाया है, वह शर्मनाक है। उसका हिसाब-किताब तो कभी भी हो सकता है, लेकिन उन महिलाओं का सूना जीवन कैसे भरेगा जिनका जीवन अब पूरी तरह से अंधकारमय हो गया है। प्रदर्शन करने में इटखोरी जमा मस्जिद के सदस्य गोल्डेन आलम, मो0 इम्तियाज, मो0 वकील, पप्पू मियां डॉलर मियां, अकरम, अबू दाऊद, रियाद सिद्दीकी, मो. साहेब इत्यादि लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.