सराईकेला, जुलाई 9 -- सरायकेला।जामवानी गांव के राधा गोविंद हरि मंदिर में आयोजित आठ दिवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव का दूसरा दिन धार्मिक एकता और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम लेकर आया। इस अनुष्ठान का आयोजन जामवानी पल्लीमंगल समिति ने किया। जिसमें बादल माताजी आश्रम हाता के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बादल ने भगवान रामकृष्ण देव को धार्मिक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि भगवान रामकृष्ण देव ने सभी धर्मों को सत्य माना और उनका सम्मान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि धर्म और ईश्वर के नाम पर लड़ाई-झगड़ा करना मूर्खता है, क्योंकि सभी धर्मों का लक्ष्य एक ही है। अनुष्ठान में भक्ति गीत और हरिनाम संकीर्तन का विशेष आयोजन किया गया। जिसमें सुनील कुमार दे, कमल कांति घोष, तड़ित मंडल, रेवा गोस्वामी, भास्कर चंद्र दे, शैलेन्द्र महतो और माताजी आश्रम की भक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.