जामताड़ा, फरवरी 7 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर आसनसोल-जसीडीह मेमू पैसेंजर ट्रेन में शुक्रवार की सुबह एक महिला यात्री के पर्स से मोबाइल चोरी करते हुए एक युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के बाराबनी निवासी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के जामताड़ा स्टेशन पर खड़े रहने के दौरान आरोपी ने महिला के पर्स से मोबाइल निकालने की कोशिश की। महिला को इसकी भनक लगते ही उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को अपने कब्जे में लिया। प्रारंभिक पूछताछ के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मधुपुर जीआरपी के हवाले करने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ ...