जामताड़ा, जनवरी 7 -- जामताड़ा सदर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था:बीपीएल मरीजों की नि:शुल्क जांच ठप,वार्डो में कंबल तक नसीब नहीं - इनडोर मरीज के परिजनों ने लगाया आरोप नहीं दिया जा रहा है कंबल जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार लचर होती जा रही है। अस्पताल प्रबंधन की शिथिलता का खामियाजा सीधे तौर पर बीपीएल श्रेणी के मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। सदर अस्पताल में नि:शुल्क जांच की सुविधा बंद है। वहीं विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों के परिजन कंबल तक न मिलने का आरोप लगा रहे है। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में मिलने वाली बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। जांच के लिए बाहर से पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। जबकि जिम्मेदार पदाधिकारी मौन साधे हुए हैं। 80 लाख का भुगतान नहीं होने से बंद ह...