जामताड़ा, अगस्त 14 -- जामताड़ा में स्वतंत्रता दिवस पूर्व बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच जामताड़ा, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समाज कल्याण समिति, जामताड़ा के तत्वावधान में बुधवार को गांधी मैदान के समीप कार्यालय परिसर में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए प्रश्न मंच एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने बड़ी संख्या में भाग लेते हुए ज्ञान, कला और देशभक्ति से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता को अलग-अलग वर्गों में आयोजित किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मेडल, प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दुर्गा दास भंडारी ने किया। इस अवसर पर सैकड़ों छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं समिति के सदस्य मौजूद रहे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.