जामताड़ा, जुलाई 31 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। हॉकी जामताड़ा के तत्वावधान में जिले के बालक-बालिकाओं को उन्नत खेल प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु दस दिवसीय विशेष हॉकी प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई है। यह शिविर राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता और नेहरू कप की तैयारी को ध्यान में रखते हुए हॉकी झारखंड के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है। हॉकी जामताड़ा के सचिव डॉ. भास्कर चंद ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। शिविर में KGBV CM EXCELLENCE, जामताड़ा की छात्राएं भाग ले रही हैं। वार्डन सहित विद्यालय की खेल शिक्षिका ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिविर में मुख्य कोच के रूप में नितेश किस्कु, कोच अरविंद हांसद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.