जामताड़ा, अगस्त 14 -- जामताड़ा में भाजयुमो की निकली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा का किया आह्वान जामताड़ा,प्रतिनिधि। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह के नेतृत्व में जामताड़ा जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा गांधी मैदान से प्रारंभ होकर बाजार होते हुए सुभाष चौक तक पहुंची। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने बताया कि भाजपा हर साल स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान चलाती आ रही है। इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 14 मंडलों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसके तहत बीते कल(12 अगस्त) को स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं की सफाई और माल्यार्पण किया गया था। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल सिंह ने कहा ...