जामताड़ा, नवम्बर 21 -- जामताड़ा। झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने समाहरणालय के सामने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार उन लोगों को राष्ट्रीय मिशन प्रबंधन इकाई के तहत पर्याप्त सुविधा देने का निर्देश दिया है, लेकिन राज्य सरकार उसे लागू नहीं कर रही है। जिस कारण उन लोगों को समान काम के बदले समान वेतन सहित केंद्र सरकार के कर्मचारियों की तरफ सुविधा नहीं मिल रही है। हड़ताली कर्मचारियों ने कहा कि देश के कई राज्यों में राष्ट्रीय मिशन प्रबंधन इकाई के तहत राज्य आजीविका कर्मचारी संघ के कर्मियों को सुविधा दी जा रही है, लेकिन झारखंड में यह सुविधा नहीं मिल रही है। जबकि उन लोगों ने कई बार आंदोलन किया। कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन लोगों को आस्...