जामताड़ा, जनवरी 8 -- जामताड़ा में नशा मुक्त भारत अभियान का जागरूकता शिविर का आयोजन जामताड़ा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा गुरुवार को महिला संध्या महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार ने कहा कि नशा एक जानलेवा बीमारी है। उन्होंने बताया कि किसी भी देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है, लेकिन आज के युवा नशे के गिरफ्त में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा केवल स्वास्थ्य को ही नहीं बर्बाद करता, बल्कि परिवार की आर्थिक और मानसिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। नशा करने से शरीर पर गंभीर प्रभाव पड़ते हैं और व्यक्ति कई तरह की बीमारियों का शिकार हो जाता है, जो अंततः जीवन को समाप्त कर ...