जामताड़ा, नवम्बर 27 -- जामताड़ा में चार व मिहिजाम में पांच होंगे निर्वाची पदाधिकारी जामताड़ा,प्रतिनिधि। राज्य चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव के लिए निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी के नामों की सूची मांगी है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधे श्याम प्रसाद के पत्र के अनुसार प्रत्येक पांच वार्ड पर एक निवार्ची पदाधिकारी व तीन-तीन सहायक निवार्ची का प्रस्ताव मांगा है। जामताड़ा नगर पंचायत के अध्यक्ष के एक और 16 वार्ड के लिए तीन निवार्ची पदाधिकारी होंगे। वहीं मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष के लिए एक और 20 वार्ड के लिए चार निवार्ची पदाधिकारी होंगे। कुल मिलाकर देख जाए नपं जामताड़ा के लिए चार और नप मिहिजाम के लिए पांच निवार्ची पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन युद्ध स्तर काम कर रहा है। सभी निवार्ची पदाधिकारी का नाम तैया किय...