जामताड़ा, जून 23 -- ओलंपिक दिवस के अवसर पर हॉकी जामताड़ा द्वारा आयोजित इंटर हाउस हॉकी प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों के 150 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन आरजीआरजी हाई स्कूल, करमाटांड़, विद्यासागर, जेबीसी प्लस टू हाई स्कूल, जामताड़ा तथा झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, करमाटांड़ की सहभागिता से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल पदाधिकारी तूफान कुमार पोद्दार ने ओलंपिक 2025 की थीम पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को खेल के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने खेलों की अहमियत और ओलंपिक दिवस की भावना पर जोर दिया। इस अवसर पर जामताड़ा जिला हॉकी संघ के महासचिव डॉ. भास्कर चंद ने कहा कि "जामताड़ा जिले में हॉकी का विकास पिछले दो वर्षों में काफी तेजी से हुआ है। आने वाले समय में इंटर स्कूल हॉकी प्रतियोगिताएं और जिला स्तरीय हॉकी प...