रिषिकेष, नवम्बर 9 -- जयराम आश्रम में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में जापान में भारतीय योग का प्रचार-प्रसार कर लौटे योगाचार्यों को सम्मानित किया गया। जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय योग विज्ञान विभाग ऋषिकेश के योगविभागाध्यक्ष योगाचार्य सूर्य प्रकाश रतूड़ी, योगाचार्य पूजा शर्मा एवं योगाचार्य अंजना उनियाल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह सभी योगाचार्य सप्ताहिक योग कार्यशाला के लिए जापान की राजधानी टोक्यो एवं मुख्य शहर हिरोशिमा गए थे। जिसमें इन्होंने वहां के लोगों को भारतीय योग की जानकारी दी और जापानी लोगों को ऋषिकेश में आने के लिए आमंत्रित किया, जो सराहनीय है। कहा कि योग को जन-जन एवं बच्चे बच्चे तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। इससे हमारा समाज आरोग्यवान, संस्कारवान, ज्ञानवान बनें, क...